MOVIE review

MOVIE review Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from MOVIE review, Cinema, Ayodhya.

05/10/2025

India wins....it's 12-0 now
Congratulations...




20/09/2025

Jolly llb 3***1/2
नमस्कार बहुत दिनों के बाद आज एक मूवी देखने को मिली जो पूरी तरह से story driven है ।
सच कहूं तो बस मजा आ गया।
हमारे खिलाड़ी भैया साल में तीन-चार मैटर लेकर हम सबके सामने आते ही रहते हैं पर इस बार जो आए हैं क्या आए हैं क्या लाए हैं और कैसे लाएं हैं जानना चाहते हैं तो आपको देखना पड़ेगा उनकी लेटेस्ट रिलीज मूवी जॉली एलएलबी 3।
फिल्में में लीड रोल की बात करें तो सबसे पहले लीड रोल है फिल्म की कहानी का पूरी फिल्म कहीं पर भी ऐसा महसूस नहीं होने देती की फिल्म को फिल्म के एक्टर चला रहे हैं। वैसे तो फिल्म में उम्दा कलाकारों की कमी नहीं है अक्षय कुमार जो खिलाड़ी भैया का टैग लेकर हमेशा हम सब के सामने आते ही रहते हैं इस बार साथ लेकर के आए हैं अरशद वारसी को जिन्होंने जोली सीरीज की शुरुआत में अपनी छाप छोड़ी थी, जज सुंदरलाल त्रिपाठी के रोल में सौरभ बहुत अच्छे लगे हैं यद्यपि कोर्ट रूम ड्रामा में उनकी डायलॉग डिलीवरी बीती दोनों फिल्मों से मिलती-जुलती रही है फिर भी अच्छी लगी है।
नेगेटिव रोल में गजराज जी ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है।
राम कपूर हुमा कुरैशी या अमृता राव सभी अपने-अपने स्थान पर ठीक लगे हैं फिल्म का स्क्रीनप्ले फर्स्ट हाफ में थोड़ा स्लो है और सेकंड हाफ बेहद एंटरटेनिंग रहा।
आपको लग रहा होगा जब सब कुछ इतना अच्छा था तो फाइव स्टार की जगह***1/2 क्यों
तो आई बात करते हैं फिल्म में कमी कहां रह गई
जो मुख्य कमी मुझे समझ में आई वह जॉली बनाम जोली की कमी। डायरेक्टर साहब अगर जॉली 1 और जॉली 2 की लड़ाई थोड़ा अलग लेवल तक ले जाते तो मजा और ज्यादा आता।
और आधा स्टार कटेगा कोर्ट रूम ड्रामा को थोड़ा कम दिखाने के लिए।
बाकी फिल्म बहुत अच्छी है निश्चित रूप से परिवार के साथ के साथ देखने लायक है और एक social मैसेज भी देती है।
तो यह था मेरा रिव्यू जॉली llb 3के लिए आप में से कितने लोग सहमत हैं कमेंट करके बताएं ।
जल्दी ही एक और फिल्म का रिव्यू लेकर आएंगे तब तक स्वस्थ रहिए मस्त रहिए
जय हिंद
#जॉली


14/08/2024

Movie review:- Ulajh **
नमस्कार सभी को
वह स्त्री है वह कुछ भी कर सकती है यह डायलॉग जिस फिल्म का है वह अब तक रिलीज नहीं हुई है तो मैंने देखी भी नहीं है जब तक रिलीज नहीं होती तब तक मैंने सोचा की एक स्त्री आधारित दूसरी फिल्म देख ली जाए तो मैंने देख ली उलझ।
तो आज का यह रिव्यू है जानवी कपूर की फिल्म उलझ का
रिव्यू शुरू करने से पहले मैं इतना जरुर कहना चाहूंगा कि जानवी कपूर अपने आप को शायद सस्ती विद्या बालन समझने लग गई है या यूं कहें की फिल्म इंडस्ट्री उन्हें विद्या की सस्ती कॉपी बनाकर पेश कर रही है ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि विगत कुछ समय में जानवी कपूर की इतनी ज्यादा वूमेन ओरिएंटेड फिल्म चाहे वह मिली हो, गुंजन सक्सेना हो या अभी हाल फिलहाल की उलझ हो। ऐसी फिल्में आती जा रही है पर यकीन मानिए फिल्म का हश्र सबका एक बराबरी हो रहा है।
फेक फेमिनिज्म कब तक चलाओगे भाई साहब इस बार इंडिया वर्सेस पाकिस्तान के एंगल को जिस तरीके से पेश करने की कोशिश उलझ में की गई है कुछ भी नया नहीं है पहले भी कई बार देखा जा चुका है इसलिए कहीं इंटरेस्ट जागता ही नहीं। एक आईएफएस कितना आसानी से किसी के चंगुल में फंस सकता है और सबसे बड़ी बात चंगुल में फंसने के बाद कितनी आसानी से निकल सकता है और निकलते निकलते देश के हित के लिए अपने प्राणों की बलि चढ़ाने के लिए तैयार हो जाता है यह सारा घिसा पिटा मटेरियल यदि आप देखना चाह तो उलझ देख सकते हैं बाकी यकीन मानिए फिल्म आपको ऐसा उलझायेगी कि आप दोबारा ऐसी फेक फेमिनिज्म वाली मूवीस देखने की हिमाकत नहीं करेंगे।
सो फिल्म में स्टार देने लायक तो ना स्टोरी है,ना स्क्रीनप्ले, ना डायरेक्शन, न एक्शन, ना ड्रामा और ना ही कोई खास म्यूजिक।
फिर भी फिल्म को दो स्टार मैंने दिए हैं जिसके पीछे कारण है फिल्म में एकाद सपोर्टिंग एक्टर्स की एक्टिंग,गुलशन देवय्या का निगेटिव किरदार जो कई हद तक अच्छा लगता है, फिल्म के कुछ प्लॉट्स ऐसे हैं जो इंटरेस्टिंग लगा सकते हैं। बाकी तो फिल्म मे पॉजिटिव ढूंढने से भी नहीं मिल रहा मुझे इसलिए ज्यादा बातें ना करते हुए आप सभी पाठकों से अनुरोध है फिल्म देखकर अपना रिव्यू कमेंट बॉक्स में जरूर दें।ट

03/08/2024

Movie review:- औरों में कहां दम था **बस
नमस्कार साथियों मूवी रिव्यू के इस क्रम में आज मैं आपके लिए जिस मूवी का रिव्यू करने जा रहा हूं उसे मैंने कल ही देखा और देख कर लगा की क्यों देखा।
सच में इतनी प्रिडिक्टेबल मूवी मैंने पहले कभी नहीं देखी थी।
फिल्म का हर एक प्लॉट प्रिडिक्टिव था कहानी एकदम स्लो डायरेक्शन एकदम बकवास। बस फिल्म में जबरदस्ती 20 साल पुराने मुंबई की झलक दिखाने के लिए जो सेट बनाने में खर्चा किया गया उसी की तारीफ की जा सकती है।
अजय देवगन जिन्हें बॉलीवुड के एक्टिंग का बेताज बादशाह माना जाता है वह अगर फिल्म में फीके फीके से नजर आए तो इसमें उनकी गलती नहीं है स्टोरी में ही दम नहीं था सच्चाई यही है। इसलिए मेकर्स से मेरी सबसे बड़ी शिकायत यह है की फिल्म का नाम "औरों में कहां दम था "के बजाय "स्टोरी ने कहां दम था "रखते तो ज्यादा अच्छा होता।
एक तो सबसे बड़ा सवाल यह है की फिल्म के ट्रेलर काटता कौन है अरे जब ट्रेलर में ही पूरी पिक्चर की स्टोरी बता दोगे तो फिल्म किस लिए देखेंगे पता नहीं कैसा ट्रेलर एडिट किया था।
फिल्म की स्टोरी वही है जो आप ट्रेलर देख करके प्रिडिक्ट कर रहे हैं ज्यादा कुछ है नहीं बताने लायक फिल्म को स्टार भी बड़ी मुश्किल से मैं दो ही दे पा रहा हूं और वह भी एक स्टार फिल्म की स्टार कास्ट की एक्टिंग के लिए खास तौर पर शांतनु और साइ मांजरेकर के लिए और जिमी शेरगिल के लिए जो पूरी फिल्म में शायद 10 मिनट भी नहीं दिखे पर जितना दिखे अच्छा दिखे।
और एक स्टार में देना चाहूंगा फिल्म के म्यूजिक के लिए फिल्म का म्यूजिक अच्छा है सॉफ्ट है गाने सरल है जो आपको समझ में आएंगे मनोज मुंतशिर के लिरिक्स कमाल है और फिल्म में मैथिली ठाकुर का गाना बहुत ही अच्छा है।
तो इस फिल्म को दो स्टार से ज्यादा देने की मेरी हैसियत नहीं है।
फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स की बात करें तो बहुत सारे हैं सबसे पहले फिल्म का ट्रेलर जिसने पूरी फिल्म पहले ही बता दी
दूसरा नेगेटिव पॉइंट फिल्म की प्रिडिक्टिव स्टोरी जिसमें कहीं पर भी कोई सस्पेंस नहीं दिखा
तीसरा नेगेटिव पॉइंट फिल्म का डायरेक्शन नीरज पांडे जी से ऐसी उम्मीद तो कतई नहीं थी
चौथा नेगेटिव पॉइंट फिल्म का स्क्रीनप्ले बेहद स्लो
और पांचवा जो मेरे लिए बहुत खास है फिल्म में लीड कैरेक्टर्स की एक्टिंग अर्थात अजय देवगन और तब्बू की एक्टिंग नए एक्टर्स शांतनु और सई मांजरेकर से कमतर होना मेरे लिए बहुत बड़ा नेगेटिव पॉइंट है।
बाकी नेगेटिविटी तो बहुत सारी है ज्यादा डिस्कस नहीं करते हैं और आप पर छोड़ते हैं अगर आपने यह फिल्म देखी है तो आप इस फिल्म को कितने स्टार देते हैं कमेंट सेक्शन में जरूर बताइए नहीं देखी है कुछ सोच समझ कर देखिएगा। धन्यवाद मिलते हैं किसी अगले फिल्म केरिव्यू में।

20/07/2024

मूवी रिव्यू:- बैड न्यूज़ ***
नमस्कार सभी को!
आज हम आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म बैड न्यूज़ का सीधा-साधा और सच्चा रिव्यू।
बेड न्यूज़ फिल्म आई है गुड न्यूज़ के बाद आप लोगों ने गुड न्यूज़ शायद देखी हो करण जौहर की फिल्म थी लेकिन उसकी स्टार कास्ट उसकी स्टोरी कॉमिक टाइमिंग यह सभी चीज उसे फिल्म को हिट बनाने में कामयाब रही थी इसलिए ऐसा जरूरी नहीं की बेड न्यूज़ भी हिट हो जाए फिल्म देखने से पहले एक बार यह रिव्यू जरुर पढ़िए।
बेड न्यूज़ फिल्म है नेशनल अवॉर्ड विनर विकी कौशल लेटेस्ट इंडियन क्रश तृप्ति धीमरी तथा पंजाबी एक्टर एम्मी विर्क की। बात करें फिल्म के पॉजिटिव साइड की फिल्म की पॉजिटिव साइड मुख्य रूप से फिल्म की स्टोरी है जो एक फ्रेश स्टोरी है और देखने में ठीक-ठाक लगती है कॉन्सेप्ट नया होने की वजह से कई बार यह आपको बोर होने से बचाती है। बाकी मैं ऐसा नहीं कह रहा हूं की फिल्म बोरिंग है फिल्म में कई सारे हिस्से ऐसे हैं जो शायद ना भी होते तो कोई फर्क ना पड़ता इसलिए कह रहा हूं वहां पर आप बोर होने से बच जाएंगे तो फिल्म की पहले ताकत है इसकी स्टोरी फिल्म की दूसरी ताकत है इसका डायरेक्शन जो कहीं ना कहीं ठीक-ठाक बन पड़ा है।
बात करें फिल्म की दूसरी पॉजिटिव हिस्से की तो वह है नेशनल अवॉर्ड विनर विकी कौशल। विकी कौशल आज की तारीख में एक ऐसे एक्टर हैं जो बिना सिर पैर वाली मूवी में भी अपनी एक्टिंग के दम पर इंटरेस्ट जगा देते हैं उन्होंने यहां भी वैसा ही कुछ काम किया है फिल्म में उनका काम लाजवाब है कुछ कुछ सीन में तो मुझे उनके अंदर संजीव कुमार की भी झलक दिखाई देती है। हालांकि यह मेरा अपना विचार है इससे कोई भी सहमत हो ऐसा जरूरी नहीं।
फिल्म के तीसरे पॉजिटिव पॉइंट में मैं रखूंगा तृप्ति धीमरी और अम्मी विर्क साथ ही साथ फिल्म के सपोर्टिंग स्टार कास्ट की अच्छी एक्टिंग को जिन्होंने अपना काम बखूबी निभाया है।
अब बात करते हैं फिल्म के एक्स फैक्टर की तो यह जानकर आपको हैरानी होगी की फिल्म का जो एक्स फैक्टर है वह फिल्म के रिलीज होने से पहले रिलीज हो चुका एक गाना है जो शायद आप में से ज्यादातर लोगों ने देखा होगा और यकीन मानिए फिल्म को अगर रिस्पांस शुरुआत में अच्छा मिल रहा है उसके पीछे उसे गाने का 90% योगदान है जबकि एक्चुअल में फिल्म के अंदर देखने के लिए उसे गाने के अलावा भी बहुत कुछ है। हां यह जरूर कहा जा सकता है की फिल्म फैमिली के साथ देखने लायक है या नहीं। फिल्म का सब्जेक्ट जरूर फैमिली के साथ देखा जा सकता है लेकिन फिल्म में कुछ ऐसे दृश्य हैं जो एक परिवार के साथ देखे जाने पर आपको असहज महसूस करा सकते हैं। तो अपने रिस्क पर देखिए।
बात करते हैं फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स की तो फिल्म का सबसे नेगेटिव पॉइंट है उनका सेकंड हाफ जो काफी स्लो है।
फिल्म का अगला नेगेटिव पॉइंट है फिल्म में यूज़ हुए कॉमेडी पंचेज ।बिना सिर पैर की कॉमेडी अब पब्लिक को पसंद नहीं आती।
वैसे फिल्म का म्यूजिक भी ओके ओके ही है पर क्या करें आजकल गाने इसी तरह के तो बनते हैं।
इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने फिल्म को 3 स्टार रेटिंग दी है।
आप सभी पाठकों से अनुरोध है कृपया फिल्म देखकर कमेंट बॉक्स में अपनी तरफ से भी रेटिंग जरूर दें जिससे मुझे यह अंदाजा लगा सके कि मेरा फिल्म देखने का नजरिया आप सभी से मिलता है या अलग।
मिलते हैं किसी अगली फिल्म के रिव्यू में तब तक के लिए धन्यवाद।

17/07/2024

Movie review:-MAHARAJA*****
नमस्कार सभी को, फिल्मों की दीवानगी रखने वाले हमारे सभी पाठकों के लिए एक खुशखबरी है और खुशखबरी यह है कि आपके लिए नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है जो पूरी फिल्म इंडस्ट्री को आईना दिखा सकती है। एक ऐसी फिल्म जिसमें कई सारे स्टार पहले स्टार फिल्म की स्टोरी
दूसरा स्टार फिल्म का हीरो
तीसरा स्टार फिल्म का विलेन
चौथा स्टार फिल्म का डायरेक्शन
पांचवा स्टार फिल्म का स्टोरी नरेशन
इसके अलावा भी कई सारे स्टार है पर मैं केवल फाइव स्टार दिए ना इसलिए 5 को एक्सप्लेन करूंगा।
फिल्म का नाम है महाराजा फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है उम्मीद करता हूं आप में से कई लोगों से देख भी चुके होंगे जिन्होंने नहीं देखा होगा यूट्यूब पर ट्रेलर तो जरूर देखा होगा। यकीन मानिए ट्रेलर देखकर जितना आप फिल्म को समझ पाए हैं पूरे फिल्म में जब तक क्लाइमैक्स नहीं आएगा तब तक आप फिल्म को उतना ही समझ पाएंगे क्योंकि इस फिल्म में सस्पेंस, थ्रिल , इमोशन, छोटी मोटी कॉमेडी यह सारे इस तरीके से इस्तेमाल किए गए हैं यह फिल्म अपने आप में एक मास्टरपीस बनकर तैयार होती है।
साउथ इंडियन मूवी के तो हम सभी फैन हैं क्योंकि वहां के स्टोरी राइटर पता नहीं कहां से और क्या-क्या सोचकर कैसी कैसी कहानी लिख देते हैं और उनसे भी महान है वहां के डायरेक्टर जो उन सभी कहानियों पर एक मास्टर पीस फिल्म बनाकर तैयार कर देते हैं दोनों के लिए सलामी।
फिल्म की स्टोरी लिखकर बता पाना संभव नहीं है इसलिए मैं ऐसी हिमाकत करूंगा भी नहीं पर इतना जरूर कहूंगा फिल्म केवल एंटरटेनमेंट के लिए नहीं बल्कि सोशल मैसेज के लिए भी बहुत अच्छी बन पड़ी है।
अब बात करते हैं फिल्म के एक्टर और विलेन की तो एक्टर है विजय सेतुपति जिन्हें शायद इस दुनिया का सबसे बहरूपिया चरित्र अभिनेता कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी यकीन मानिए विजय सेतुपति के लेवल की एक्टिंग करना तो छोड़िए अगर उनका 10 परसेंट भी कोई हिंदी फिल्म एक्टर कर ले तो हम सब उसे नेशनल अवार्ड देना सुनिश्चित कर देंगे।
फिल्म का हीरो तब तक हीरो नहीं है जब तक उसके टक्कर का विलन ना हो। और इस फिल्म में हीरो के टक्कर का विलन मौजूद है विलन का नाम है अनुराग कश्यप। नाम पढ़कर शायद चौंक गए होंगे आप चौंकिए मत ये वही अनुराग कश्यप है जो निर्देशक के रूप में अपनी फिल्मों के विलनों से हैवानियत की सारी हदें पार करवा देते हैं और यकीन मानिए इस फिल्म में अनुराग कश्यप ने भी इस लेवल की एक्टिंग की है।
कुल मिलाकर फिल्म बहुत अच्छी है एक सेंसिटिव मूवी है इमोशनल ड्रामा है सस्पेंस थ्रिलर है जबरदस्त एक्शन है अच्छा स्टोरी नरेशन है खतरनाक बैकग्राउंड म्यूजिक है इस कारण से मेरी नजर में यह फिल्म फाइव स्टार रेटिंग डिजर्व करती है।
आप लोगों से अनुरोध है स्वयं भी यह फिल्म देखकर कमेंट बॉक्स पर फिल्म की रेटिंग जरूर करें जिससे मुझे यह पता चल सके कि मेरा फिल्म देखने का नजरिया सही है या नहीं। मिलते हैं किसी और फिल्म के रिव्यू पोस्ट में तब तक के लिए धन्यवाद!!!?

13/07/2024

Hindustani 2 / INDIAN 2
एक अच्छी फिल्म की सीक्वल कमल हसन की ओवर एक्टिंग और डायरेक्टर शंकर के ओवर कॉन्फिडेंस की भेंट चढ़ गई। और उसे पर भी कह रहे हैं इंडियन 3 आएगी।
फिल्म एक चीज अच्छी थी सिद्धार्थ की एक्टिंग
मेरे हिसाब से फिल्म इंडस्ट्री का सबसे अंडररेटेड एक्टर सिद्धार्थ है जिसे कभी उसके हिस्से का सम्मान या पैसा नहीं मिला पर उसने काम पूरी लगन और ईमानदारी से किया।
**1/2

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन पर उनकी सबसे अच्छी कविता
25/12/2022

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन पर उनकी सबसे अच्छी कविता

atal bihari vajpayee poematal bihari vajpayee statusatal bihari vajpayee birthday25decemberkadam Mila kar chalna hogaataljiAtal ji ki kavitaatal biharisamvedna

Address

Ayodhya
224001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MOVIE review posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to MOVIE review:

Share

Category