19/01/2026
चार युवा कलाकार मुंबई में आज़मा रहे किस्मत
खेल की पहचान रहा दादरी, अब बॉलीवुड में भी चमका
चौधरी फ़िल्म सिटी / चरखी दादरी।
कभी शिक्षा और खेल के लिए पहचाना जाने वाला चरखी दादरी जिला अब धीरे-धीरे फिल्म और मनोरंजन जगत का नया हब बनता जा रहा है। दादरी के चार युवा कलाकार आज मायानगरी मुंबई में अभिनय, मॉडलिंग और निर्देशन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन चुके हैं।
दादरी जैसे छोटे शहर से निकलकर नभ कुमार राजू और संजय रामफल ने फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। दोनों ने पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित थिएटर विभाग से मास्टर डिग्री प्राप्त की और कड़ी मेहनत, रचनात्मक सोच व अनुभव के बल पर बॉलीवुड में लंबा और सफल सफर तय किया।
नभ कुमार राजू ने बतौर निर्देशक ‘चोट’, ‘मुंबई मिरर’ और ‘हम तुमपे मरते हैं’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। वहीं असिस्टेंट डायरेक्टर व सह-निर्देशक के रूप में उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘हम साथ-साथ हैं’ और ‘दबंग-2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में कार्य किया। इस दौरान उन्हें नसरुद्दीन शाह, अनुपम खेर, ओम पुरी, देवेंद्र राज अंकुर, मोहन महर्षि, महेंद्र कुमार और नीलम जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला।
लाफ्टर चैलेंज से चमके विश्वास चौहान
चरखी दादरी के प्रतिभाशाली युवा विश्वास चौहान ने लाफ्टर चैलेंज से पहचान बनाते हुए अभिनय की दुनिया में कदम रखा। अपनी मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर उन्होंने मुंबई में अपनी अलग पहचान बनाई और दादरी का नाम रोशन किया।
हीरा चौक निवासी सुधांशु जैन ने बनाई पहचान
शहर के हीरा चौक निवासी सुधांशु जैन भी मुंबई में अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने संघर्षों को पीछे छोड़ते हुए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और हरियाणा के युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है।
इन चारों युवाओं की सफलता यह साबित करती है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ छोटे शहरों से निकलकर भी बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है। चरखी दादरी के ये कलाकार आज नई पीढ़ी के लिए उम्मीद और प्रेरणा का प्रतीक बन चुके हैं।
#मंडे_पॉजिटिव #चरखी_दादरी
#दादरी_का_टैलेंट
#बॉलीवुड_सफर
#छोटा_शहर_बड़े_सपने
#युवा_प्रेरणा
#फिल्म_इंडस्ट्री
#हरियाणा_टैलेंट