Movie dekhu ya na dekhu

Movie dekhu ya na dekhu Movie dekhu ya na dekhu

देश के सबसे अमीर उद्योग पति मुकेश अंबानी के पास आज किसी भी चीज की कोई कमी नहीं हैं, वो जहां जो चाहें ले सकते हैं और जो च...
10/02/2025

देश के सबसे अमीर उद्योग पति मुकेश अंबानी के पास आज किसी भी चीज की कोई कमी नहीं हैं, वो जहां जो चाहें ले सकते हैं और जो चाहे दान कर सकते हैं। और अगर बात मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की करें तो अपने मंहगे शौक, अनोखे स्टाइल, खूबसूरत मिजाज और स्टाइलिश कपड़ो के लिए हमेशा ही खबरों में रहती हैं। नीता अंबानी का मुकाबला कोई भी अदाकारा या दूसरी महिला करने का सोच भी नहीं सकती हैं।

इस उम्र में भी जब नीता अंबानी अपने स्टाइल में घर से निकलती हैं तो हजारों लाखो लोग दीवाने हो जाते हैं। इसी तरह से जब 40 लाख की साड़ी पहनकर नीता अंबानी तैयार हुई तो पति मुकेश अंबानी भी सबकी तरह उनके इश्क में दोबारा पड़ गए।

पॉपुलर एंटरप्रेन्योर नीता अंबानी एक एवरग्रीन ब्यूटी हैं। वह न केवल अपने चार्म और स्टाइल से एक गॉर्जियस वुमेन के रूप में फेमस हैं, बल्कि वह उतनी ही अमेजिंग पर्सन भी हैं, जो समाज की भलाई के लिए कड़ी मेहनत करती हैं।

हर कोई जानता है कि यह नीता अंबानी का दृष्टिकोण और भारतीय कला के प्रति प्रेम ही है कि उन्होंने एक ऐसा केंद्र बनाया है, जो भारतीय कला को दुनिया के साथ जोड़ता है।

डर' के सेट पर ही सनी देओल ने फाड़ दी थी अपनी जींस, होली का खुशनुमा माहौल खौफ में हो गया था तब्दील!शाहरुख खान, सनी देओल औ...
09/02/2025

डर' के सेट पर ही सनी देओल ने फाड़ दी थी अपनी जींस, होली का खुशनुमा माहौल खौफ में हो गया था तब्दील!

शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला स्टारर फिल्म 'डर' तो आपको याद ही होगी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक ऐसे प्रेमी का किरदार निभाया है, जो हर परिस्थिति में अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है। 'डर' 24 दिसंबर, 1993 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से जुड़े कई ऐसे सीन हैं जो आज भी याद किए जाते हैं वहीं कुछ किस्से भी हैं जिसे आपको जरूर जानना चाहिए।

फिल्म में शाहरुख खान अपनी किरण यानी जूही चावला से होली पर मिलने जाते हैं। जूही चावला सनी देओल की पत्नी होती हैं। शाहरुख खान चेहरे पर रंग लगाकर जाते हैं लेकिन जब वे बोलते हैं 'क..क..किरण' तो जूही की डर के मारे हालत खराब हो जाती है, फिर सनी देओल जो शाहरुख का पीछा करते हैं, पूरा सीन मजेदार लगता है।

फिल्म में शाहरुख खान अपनी किरण यानी जूही चावला से होली पर मिलने जाते हैं। जूही चावला सनी देओल की पत्नी होती हैं। शाहरुख खान चेहरे पर रंग लगाकर जाते हैं लेकिन जब वे बोलते हैं 'क..क..किरण' तो जूही की डर के मारे हालत खराब हो जाती है, फिर सनी देओल जो शाहरुख का पीछा करते हैं, पूरा सीन मजेदार लगता है।

क्या आप जानते हैं इस फिल्म के बाद शाहरुख खान और सनी देओल ने कभी एक साथ काम नहीं किया। एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने खुलासा किया था कि, जब फिल्म 'डर' बनाई गई तो मुझे इस बारे में नहीं बताया गया था कि इस फिल्म में विलेन को हीरो से ज्यादा दमदार तरीके से पेश किया जाएगा। मैं अपनी फिल्मों के बारे में पहले ही निर्देशक से सारी बातें जान लेता हूं। लेकिन जब मुझे पता चला कि इस फिल्म का अंत कुछ ऐसा होना है तो मैं हैरान रह गया था। मुझसे झूठ कहा गया था। यही वजह है कि मैं पिछले 25 सालों में कभी भी यशराज के साथ काम नहीं किया।

इस फिल्म से जुड़ा एक वाकया बताया जाता है। 'डर' फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन में शाहरुख खान सनी देओल को चाकू मारने वाले थे। फिल्म की स्क्रिप्ट ही यही थी। इस सीन को लेकर सनी की यश चोपड़ा से काफी बहस हुई थी। उनका कहना था कि फिल्म में वो एक फिट कमांडो हैं ऐसे में उन्हें एक आम लड़का आकर चाकू मार देगा, तो फिर वो कमांडो किस काम के हैं। लेकिन डायरेक्टर ने कहा था तो सीन करना पड़ा। इस सीन को शूट करने के दौरान सनी इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने अपने पैंट की दोनों जेबें फाड़ दी थीं।

25 साल पहले जब आमिर और शाहरुख की फिल्म एक ही दिन हुई थी रिलीज!यह बात उस दौर की है जब कलाकारों में आपस में कटुता नहीं थी।...
05/02/2025

25 साल पहले जब आमिर और शाहरुख की फिल्म एक ही दिन हुई थी रिलीज!

यह बात उस दौर की है जब कलाकारों में आपस में कटुता नहीं थी। स्वस्थ प्रतिद्वंद्विता का दौर था। मीडिया में भी सिनेमा को लेकर इतना शोर नहीं था। बड़ी-बड़ी फिल्में एक ही दिन रिलीज होती थी। सभी को सिनेमाघर मिल जाते थे और दर्शक भी। आज के दौर में यह संभव नहीं है। क्या आज आमिर खान और शाहरुख खान की फिल्म एक ही दिन रिलीज हो सकती है? इसका जवाब नहीं है, लेकिन 1995 में ऐसा हुआ था। 1 दिसम्बर 1995 को आमिर खान की 'अकेले हम अकेले तुम' और शाहरुख खान की 'राम जाने' रिलीज हुई थी। दोनों खान आमने-सामने थे। फिल्में खास नहीं थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की फिल्म के कलेक्शन आमिर की फिल्म से ज्यादा थे।

'अकेले हम अकेले तुम' को आमिर खान के चचेरे भाई मंसूर खान ने निर्देशित किया था, जो इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री छोड़ चुके हैं। फिल्म में मनीषा कोइराला, देवेन वर्मा, तन्वी आज़मी, परेश रावल, सतीश शाह जैसे कलाकार थे। फिल्म का संगीत कमाल का था। अनु मलिक ने कर्णप्रिय धुनें बनाई थीं। 'अकेले हम अकेले तुम', 'राजा को रानी से प्यार हो गया', 'दिल मेरा चुराया क्यूं' हिट हुए थे।


इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा 1979 में रिलीज हुई अमेरिकन फिल्म 'क्रेमर वर्सेस क्रेमर' से ली गई थी। यह रोहित और किरण नामक गायक-गायिका की प्रेम कहानी थी जो शादी करते हैं और बाद में दोनों में मतभेद उभरते हैं। किरण स्टार बन जाती है और रोहित का संघर्ष खत्म नहीं होता। आमिर की इमेज उस समय लवर बॉय की थी और इस तरह दु:खों से भरी फिल्म में उन्हें देखना दर्शकों को रास नहीं आया।

दूसरी ओर शाहरुख खान को लेकर राजीव मेहरा ने 'राम जाने' नामक मसाला फिल्म रची। फिल्म में जूही चावला, विवेक मुश्रान, पंकज कपूर, देवेन वर्मा, गुलशन ग्रोवर, टीनू आनंद जैसे कलाकार थे। फिल्म में संगीत अनु मलिक का था, लेकिन गाने ज्यादा पसंद नहीं किए गए।

राम जाने को एक दिन पहले यानी 30 नवंबर को ही रिलीज कर दिया गया था। फिल्म ने पहले दिन 62 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। पहले सप्ताह में फिल्म का कलेक्शन 3.15 करोड़ रुपये था। फिल्म का कुल कलेक्शन 8.60 करोड़ रुपये रहा था।

शाहरुख की राम जाने पहले शो से ही आमिर की फिल्म अकेले हम अकेले तुम से आगे रही और इसे हिट करार दिया, जबकि आमिर की फिल्म असफल रही।

आमिर और शाहरुख की आमने-सामने वाली टक्कर केवल एक ही बार हुई जिसमें बाजी शाहरुख ने मारी। इसके बाद दोनों की फिल्में कभी एक साथ रिलीज नहीं हुई।

राम-रावण का युद्ध खत्म होने के बाद विभीषण को लंका का राजा बनाया गया था. इसके बाद विभीषण ने ही राम से कहा था कि रामसेतु क...
30/05/2024

राम-रावण का युद्ध खत्म होने के बाद विभीषण को लंका का राजा बनाया गया था. इसके बाद विभीषण ने ही राम से कहा था कि रामसेतु को जाने से पहले तोड़ दें. उन्हें डर था कि रामसेतु होकर भारत के दूसरे राजा भी लंका पर हमला कर सकते हैं!

02/03/2024

Kaagaz 2 theater review

फिल्म 'कागज 2' की कहानी दो परिवारों की कहानी है। उदय प्रताप सिंह के पिता राज नारायण सिंह उसे बचपन में ही छोड़कर चले जाते हैं, उदय प्रताप सिंह को इस बात का मलाल रहता है कि अगर पिता की परवरिश में वह पला बढ़ा हुआ होता तो उनके जीवन का लक्ष्य कुछ और ही होता। दूसरी कहानी एक पिता-पुत्री की है।

01/03/2024

Operation Valentine theater review

27/02/2024

The Crew Teaser review

25/02/2024

All India rank movie review

23/02/2024

Article 370 vs Crakk theater movie review

Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Movie dekhu ya na dekhu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Movie dekhu ya na dekhu:

Share

Category