Chitransh films production

Chitransh films production नई प्रतिभा को उभार फिल्मों का निर्माण

29/12/2025

google.com, pub-8319793845241001, DIRECT, f08c47fec0942fa0

 #दूरदर्शन के सिम्फनी ऑफ इंडिया चैलेंज रियलिटी शो के फाइनल में पहुंचे गिरिडीह का अक्षय  ◆मचा रहा गिटारिस्ट कंपोजर चैलेंज...
04/04/2025

#दूरदर्शन के सिम्फनी ऑफ इंडिया चैलेंज रियलिटी शो के फाइनल में पहुंचे गिरिडीह का अक्षय

◆मचा रहा गिटारिस्ट कंपोजर चैलेंज में धमाल

#गिरिडीह। गिरिडीह जिले के जमुआ निवासी अक्षय सिन्हा दूरदर्शन पर प्रसारित सिम्फनी ऑफ इंडिया चैलेंज रियलिटी शो के फाइनल में पहुंच धमाल मचा रहे हैं।

बता दें कि बेहतर संगीतकारों को देश के पटल पर लाने के उद्देश्य से दूरदर्शन पर हर दिन शाम छह बजे यह रियलिटी शो, प्रसारित होता था। जिसे देखने को देशभर के दर्शकों के साथ जमुआ के लोग भी खासे उत्साहित रहते थे। हालांकि फिलवक्त शो के फाइनल की तारीख मुकर्रर नहीं होने के कारण प्रसारण पर ब्रेक लगा है। लेकिन शो के फाइनल की तारीख तय होने के बाद पुनः इस शो का प्रसारण शुरू होगा।

जिले के जमुआ प्रखण्ड के चितरडीह गांव निवासी अनूप कुमार सिन्हा के पुत्र अक्षय सिन्हा इस शो में सेमीफाइनल तक का सफर पार कर फाइनल में पहुंच चुके हैं। अक्षय इस शो के टॉप फाइव में है। इस शो में वह गिटारिस्ट कंपोजर प्रतियोगिता के प्रतिभागी हैं। इस शो के जज बॉलीवुड सिंगर स्वरूप खान, श्रुति पाठक और पद्मश्री सोमा घोष हैं। इसके अलावा मेहमान जज पद्मश्री रोनू मजूमदार, बांसुरी वादक राकेश चौरसिया और उस्ताद तौफिक कुरैशी हैं।

बैटल ऑफ बैंड्स इंटरनेशनल संगीत शो में भी दिखेंगे अक्षय :

दूरदर्शन पर शीघ्र ही प्रसारित होने वाले बैटल ऑफ बैंड्स इंटरनेशनल संगीत कार्यक्रम में भी अक्षय दिखेंगे। अक्षय इस कार्यक्रम का हिस्सा बन चुके हैं। इसमें देश के अलावा रुस, यूके, मालदीव, मॉरीशस, अफगानिस्तान और नेपाल जैसे देशों से भी प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। अक्षय को इस कार्यक्रम में टीवी पर देखने को जमुआ सहित पूरे गिरिडीह के लोग उत्साहित व लालायित हैं।

मचा रहा गिटारिस्ट कंपोजर चैलेंज में धमाल गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह जिले के जमुआ निवासी अक्षय सिन्हा दूरदर्शन पर प्रसा...

 #भारत_कुमार’ के नाम से मशहूर दिग्गज सिने अभिनेता  #मनोज_कुमार का  87 वर्ष की उम्र में निधन #मुम्बई (Mumbai)। भारतीय अभि...
04/04/2025

#भारत_कुमार’ के नाम से मशहूर दिग्गज सिने अभिनेता #मनोज_कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन

#मुम्बई (Mumbai)। भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 87 साल के थे। उन्हें अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था। उनकी देश प्रेम वाली फिल्मों के लिए उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर है।

मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर अभिनेता ने सुबह 4:03 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की वजह दिल का दौरा बताई गई। रिपोर्ट ने यह भी पुष्टि की गई कि मनोज कुमार पिछले कुछ महीनों से डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मनोज कुमार के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, ‘…महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के ‘शेर’ मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह फिल्म उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी।’

मनोज कुमार का असली नाम था- हरिकिशन गिरि गोस्वामी

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने इस चकाचौंध भरी दुनिया में कदम रखने के साथ ही अपना नाम बदला था। उसी नए नाम से आज तक फैंस उन्हें जानते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार भी उनसे से एक था, जिन्होंने सिनेमा से प्रभावित होकर अपना नाम बदल लिया था, लेकिन फैंस उन्हें प्यार से ‘भारत कुमार’ कहते थे। वैसे मनोज कुमार का असली नाम शायद ही आप जानते हों। मनोज कुमार का असली नाम था- हरिकिशन गिरि गोस्वामी। उन्होंने देशभक्ति से लबरेज कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता।

हरिकिशन से ऐसे बने मनोज कुमार

24 जुलाई 1937 को हरिकिशन गिरि गोस्वामी (मनोज कुमार) का जन्म ऐबटाबाद में हुआ, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बना। मनोज कुमार के माता-पिता ने उन दिनों भारत को चुना और दिल्ली आ गए। मनोज कुमार ने बंटवारे के दर्द को अपनी आंखों से देखा है। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का काफी शौक रहा। वह अशोक कुमार, दिलीप कुमार और कामिनी कौशल के बहुत बड़े फैन थे। उनकी हर फिल्म देखना वह काफी पसंद करते थे और उनकी फिल्मों से प्रभावित होकर ही उन्होंने अपना नाम हरिकिशन से बदलकर मनोज कुमार कर लिया था। वह हर जगह अपना नाम मनोज कुमार ही बताते थे, जिससे धीरे-धीरे सब उन्हें मनोज कुमार के नाम से ही जानने लगे।

सिनेमा में ऐसे हुई एंट्री

मनोज कुमार अपने कॉलेज के दिनों में काफी हैंडसम हुआ करते थे और इसी वजह से वह कॉलेज में थिएटर से जुड़ गए थे और फिर उन्होंने एक दिन दिल्ली से मुंबई का रास्ता चुन लिया। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1957 में आई फिल्म ‘फैशन’ से की थी। इसके बाद 1960 में उनकी फिल्म ‘कांच की गुड़िया’ रिलीज हुई। इस फिल्म में वह बतौर लीड अभिनेता नजर आए थे, जो सफल रही। मनोज कुमार ने ‘उपकार’, ‘पत्थर के सनम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘संन्यासी’ और ‘क्रांति’ जैसी कमाल की फिल्में दीं। अधिकतर फिल्मों में मनोज कुमार का नाम ‘भारत कुमार’ हुआ करता था और इसी वजह से वह अपने चाहने वालों के बीच ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर हो गए।

लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर बनाई थी फिल्म'उपकार'

मनोज कुमार के कलाकारों के साथ-साथ राजनेताओं से भी अच्छे संबंध थे। साल 1965 में भारत और पाकिस्तान का युद्ध हुआ था और इस युद्ध के बाद ही मनोज कुमार ने लाल बहादुर शास्त्री से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने अभिनेता से युद्ध से होने वाली परेशानियों पर एक फिल्म बनाने के लिए कहा। हालांकि, उन दिनों तक अभिनेता को फिल्म बनाने का अनुभव नहीं था। इसके बावजूद अभिनेता ने ‘जय जवान जय किसान’ से संबंधित ‘उपकार’ फिल्म बनाई, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। हालांकि, इस फिल्म को खुद लाल बहादुर शास्त्री नहीं देख पाए थे। ताशकंद से लौटने के बाद लाल बहादुर शास्त्री इस फिल्म को देखने वाले थे। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया।

मुम्बई (Mumbai)। भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 87 साल के थे। उन्हें अपनी द....

21/11/2024

Address

Mumbai
815301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chitransh films production posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category