Fire news

Fire news Fire news is a channel dedicated to inform people with the news going on around our surroundings, stay with us to find out more!

20/05/2026

चुनावी चाट.....
आइए आपको चुनावी चाट खिलाते है। इस चाट को चटकारे लेकर खाने का जो मज़ा है वह किसी भी चीज में नहीं मिलेगा।
हुआ यूं कि हिमाचल में हो रहे ग्रामीण संसद के चुनाव में भाभी और ननद एक साथ एक दूसरे के खिलाफ आमने सामने है। उनकी चुनावी हुंकार से सबसे बड़ी परेशानी उनके घर परिवार को हो गई है। माता पिता को यह दुविधा है कि बेटी और बहू में से किसे चुने और भाई बीबी और बहन के बीच में फस गया है। जिला मंडी के ओली पंचायत के वार्ड नंबर एक से पंच के चुनाव में लिए यह भाभी और ननद एक दूसरे के खिलाफ आमने-सामने हैं।

पहाड़ों की गूंज सुनाई देती है टूट कर पत्थर भगवान बनाए इंसान बनाए जानवर बनाए इन सब को बनाने वाले भूल गए भूख की पीड़ा दुख ...
20/05/2026

पहाड़ों की गूंज सुनाई देती है
टूट कर पत्थर
भगवान बनाए
इंसान बनाए
जानवर बनाए
इन सब को बनाने वाले भूल गए
भूख की पीड़ा दुख का एहसास

19/05/2026

मोहनलाल के जाने से बुझ गई एक रोशनी, तीन दिन अंधेरे में डूबे रहने के पश्चात अव निरन्तर बिजली की आंख मचोली से जनता बेहद परेशान : -प्रवीन कुमार पूर्व विधायक .....
पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत उपमंडल विन्द्रावन में कार्यरत लाइनमैन मोहनलाल की दर्दनाक मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। यह केवल एक कर्मचारी की मौत नहीं, बल्कि उस भरोसे के टूटने जैसा है जिस पर लम्बे समय से क्षेत्र की जनता निर्भर थी।
पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने मोहनलाल को याद करते हुए कहा कि वह विभाग के ऐसे कर्मठ और जिम्मेदार कर्मचारी थे, जो हर मौसम और हर परिस्थिति में लोगों की समस्या व उसके समाधान के लिए सबसे पहले मौके पर पहुंचते थे। उन्होंने कहा कि मोहनलाल की मृत्यु के बाद विन्द्रावन क्षेत्र लगातार तीन दिन तक अंधेरे में डूबा रहा और विभाग को फॉल्ट ढूंढने में लंबा समय लग गया। इससे साफ महसूस हुआ कि मोहनलाल केवल एक कर्मचारी नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था की अहम कड़ी थे।
पूर्व विधायक ने कहा जैसे ही तेज हवा चलती या बारिश होती, बिजली बाधित हो जाती थी। ऐसे समय में लोग सीधे मोहनलाल को फोन करते थे और वह बिना देर किए मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करते थे। पूर्व विधायक का कहना है कि रात हो या खराब मौसम, मोहनलाल हमेशा सेवा के लिए तैयार रहते थे। यही कारण है कि उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और तमाम जनता की आंखें नम हो गईं।
पूर्व विधायक ने कहा कि मोहनलाल विभाग के प्रति बेहद वफादार थे और कई बार अपनी मेहनत और तत्परता से विभाग की कमियों को भी ढक लेते थे। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में घंटों बिजली बंद रहना और पूरी रात सप्लाई बाधित रहने से जनता ओर विशेषकर पढ़ाई कर रहे बच्चे और बुजुर्ग बहुत परेशान है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्य वस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो जनता का गुस्सा सड़कों पर भी दिखाई दे सकता है। लेकिन इन तमाम आरोपों और नाराजगी के बीच सबसे बड़ी बात यह है कि क्षेत्र आज उस इंसान को याद कर रहा है जिसने लम्बे समय तक बिना किसी शोर-शराबे के लोगों के घरों में रोशनी पहुंचाने का काम किया।
मोहनलाल अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन विन्द्रावन क्षेत्र की गलियों, गांवों और लोगों की यादों में उनकी सेवा और समर्पण लंबे समय तक जीवित रहेगा।

दोपहर की कड़ी धूप में जब पैंतालीस डिग्री से अधिक तापमान में कूलर की ठंडी हवा भी राहत नहीं देती। ऐसे हालात में बिजली बोर्...
19/05/2026

दोपहर की कड़ी धूप में जब पैंतालीस डिग्री से अधिक तापमान में कूलर की ठंडी हवा भी राहत नहीं देती। ऐसे हालात में बिजली बोर्ड के कर्मचारी तपते पोल पर चढ़ कर तारों को ठीक कर रहे हैं। एक सलाम तो इनके लिए बनता है।...
नूरपुर उपमंडल के कंडवाल में दोपहर साढ़े बारह बजे काम में जुटे बिजली बोर्ड के कर्मचारी ..

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर पालमपुर विज्ञान केन्द्र, पालमपुर में विविध वैज्ञानिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजननई...
18/05/2026

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर पालमपुर विज्ञान केन्द्र, पालमपुर में विविध वैज्ञानिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन
नई 3D फिल्म ‘Aliens Among the Stars’ का लोकार्पण; कार्यशालाओं एवं विज्ञान गतिविधियों में विद्यार्थियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण सहभागिता

पालमपुर 18 मई। पालमपुर विज्ञान केन्द्र, पालमपुर, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद्, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की एक इकाई; में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर सोमवर को विभिन्न शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में विज्ञान, संग्रहालयों तथा रचनात्मक अधिगम के प्रति रुचि विकसित करना रहा।
इस अवसर पर पालमपुर विज्ञान केन्द्र, पालमपुर के प्रधान संग्रहाध्यक्ष एवं केन्द्र प्रमुख राम स्वरूप ने स्वागत संबोधन में विज्ञान केन्द्रों एवं संग्रहालयों की शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान केन्द्र एवं संग्रहालय समाज के विभिन्न सांस्कृतिक, भाषायी एवं सामाजिक वर्गों के लोगों को एक साझा मंच प्रदान करते हैं। संग्रहालयों में प्रदर्शित कलाकृतियाँ, वैज्ञानिक प्रदर्श एवं ऐतिहासिक सामग्री संवाद का ऐसा माध्यम बनती हैं, जो भाषा, संस्कृति एवं सामाजिक विभाजनों से ऊपर उठकर लोगों को एक-दूसरे से जोड़ती हैं। विज्ञान केन्द्र एवं संग्रहालय सामाजिक समरसता एवं पारस्परिक समझ को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि संग्रहालयों एवं विज्ञान केन्द्रों का उद्देश्य केवल जानकारी प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज में वैज्ञानिक चेतना एवं समावेशी सोच का विकास करना भी है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अवेरी के प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आगंतुकों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान केन्द्र एक संग्रहालय के रूप में विद्यार्थियों को विज्ञान, नवाचार एवं रचनात्मक गतिविधियों से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने पालमपुर विज्ञान केन्द्र की सराहना करते हुए बताया कि पालमपुर विज्ञान केन्द्र प्रतिवर्ष एक नवीन सुविधा को जोड़ते आ रहा है। उन्होंने कहा कि संग्रहालयों में प्रदर्शित विभिन्न वैज्ञानिक प्रदर्श, प्रयोग एवं गतिविधियाँ विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती हैं, जिससे उनका समग्र बौद्धिक एवं वैज्ञानिक विकास संभव हो पाता है। अंत में उन्होंने केन्द्र को शुभकामनाएँ प्रेषित की और सभी से विज्ञान केन्द्र का सदुपयोग करने का आग्रह किया ।
कार्यक्रम के अंतर्गत पालमपुर विज्ञान केन्द्र, पालमपुर में नई 3D फिल्म ‘Aliens Among the Stars’ का लोकार्पण किया गया तथा विद्यार्थियों व शिक्षकों को फिल्म का प्रदर्शन भी कराया गया। फिल्म के माध्यम से प्रतिभागियों को अंतरिक्ष एवं विज्ञान से संबंधित रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त हुई। तत्पश्चात विज्ञान संग्रहालयों को टिकाऊ विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भूमिका पर दिए लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान में केंद्र प्रमुख ने समावेशी समाज के निर्माण में विज्ञान संग्रहालयों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में सामुदायिक सहभागिता और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता को रेखांकित किया।
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के उपलक्ष्य में मृत्तिका शिल्प कार्यशाला तथा नक्षत्र मानचित्र निर्माण कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। मृत्तिका शिल्प कार्यशाला में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मिट्टी का उपयोग कर विभिन्न वैज्ञानिक एवं कलात्मक आकृतियाँ तैयार कीं, जबकि नक्षत्र मानचित्र निर्माण कार्यशाला में प्रतिभागियों ने तारामंडल एवं नक्षत्र मानचित्र बनाकर खगोल विज्ञान के प्रति अपनी रुचि एवं समझ का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा उनके विशेष संग्रह जैसे सिक्के, डाक टिकट आदि का प्रदर्शन भी किया गया।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों व सामान्य आगंतुकों को केन्द्र की मनोरंजक विज्ञान दीर्घा, अदम्य धरा दीर्घा और विज्ञान पार्क का भ्रमण करवाया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने विज्ञान आधारित प्रदर्शों एवं गतिविधियों का अवलोकन कर वैज्ञानिक अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप से समझा।
कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, अवेरी; एंजल पब्लिक स्कूल, भवारना तथा हिमालयन पब्लिक स्कूल, पपरोला के लगभग 94 विद्यार्थियों एवं 06 शिक्षकों और लगभग 20 सामान्य आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने विज्ञान केन्द्र द्वारा आयोजित गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं अत्यंत रोचक बताया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
यह आयोजन विद्यार्थियों एवं आमजन में विज्ञान, नवाचार, संग्रहालयों तथा रचनात्मक अधिगम के प्रति रुचि विकसित करने में प्रभावी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

बाबा क्यालु महाराज के दंगल में विजेता पहलवान को मिलेगा ट्रैक्टर इंदौरा,18 मई। गंगाथ में होने वाले महादंगल में जीतने वाले...
18/05/2026

बाबा क्यालु महाराज के दंगल में विजेता पहलवान को मिलेगा ट्रैक्टर
इंदौरा,18 मई। गंगाथ में होने वाले महादंगल में जीतने वाले पहलवान को इनाम में ट्रैक्टर मिलेगा। बाबा क्यालू जी महाराज के दरबार में भक्तों की अपार श्रद्धा हैं।
गंगथ को भांडे वाला शहर भी कहते है। जहां पर पीतल के बने बर्तनों को खरीदने के लिए पंजाब और हिमाचल के दूरदराज इलाकों से लोग आज भी पहुंचते हैं। हर वर्ष जून माह में यहां विशाल दंगल अयोजित होता है। जिसमें उत्तर भारत के नामी पहलवान दंगल मे भाग लेने आते है जिन्हे आकर्षक ईनाम दिए जाते है।
#कुश्ती
#दंगल
#मेले
#पंजाब

पालमपुर में यह कहानी बहुत कुछ कहती है। देखते है अब सीबीआई की जांच में क्या कुछ आता है।
18/05/2026

पालमपुर में यह कहानी बहुत कुछ कहती है। देखते है अब सीबीआई की जांच में क्या कुछ आता है।

17/05/2026

नगर परिषद नूरपुर में कांग्रेस का जलवा। नौ में से छह पर जीत मिली जबकि भाजपा को तीन सीट

17/05/2026

नगर परिषद नूरपुर के परिणाम इस प्रकार रहें।
वार्ड नंबर 1 सीमा देवी
वार्ड नंबर 2 रजनी महाजन
वार्ड नंबर 3 एकता मेहरा
वार्ड नंबर 4 नीति महाजन
वार्ड नंबर 5 रंजन
वार्ड नंबर 6 सोनिया
वार्ड नंबर 7 अनामिका
वार्ड नंबर 8 चिराग गुप्ता
वार्ड नंबर 9 अश्विनी विजेता रहें।

वार्ड नंबर 9 में सबसे रोचक मुकाबला देखने को मिला यहां अश्विनी को 291 और विशाल को 290 मत प्राप्त हुए। मात्र एक वोट से हार जीत का अन्तर रहा जबकि पांच मतदाताओं ने अपनी किसी पर भी विश्वास नहीं जताते हूर नोटा पर बटन दबाया। हालांकि यहां एक अन्य प्रत्याशी अश्वनी नाम से थे जिन्हे 36 वोट मिले।

17/05/2026

नगर निगम पालमपुर में मतदान के बाद प्रत्याशियों का भाग्य हुआ़ ईवीएम में बंद। 15 में से भाजपा के खाते में पांच सीट मिलती दिख रही है। कांग्रेस को आठ से दस और एक निर्दलीय को मिल सकती है।

नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर सात में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक सिंह अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र में मत का प्रयो...
17/05/2026

नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर सात में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक सिंह अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र में मत का प्रयोग करने के बाद

Address

Kandwal Vill Jhandi Teh Nurpur
Kangra
176201

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Fire news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share